भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान में विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा है. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है.
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम जहां टेस्ट की नंबर-1 टीम है. वही विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम वनडे की नंबर-2 टीम है और टी-20 रैंकिंग में भी भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है.
29 साल की उम्र में ही लगा चुके है कुल 56 अंतर्राष्ट्रीय शतक

विराट कोहली की उम्र अभी मात्र 29 साल है और वह अपनी इस उम्र में ही कुल 56 शतक लगा चुके है. विराट कोहली अब तक जहां टेस्ट मैचों में 21 शतक लगा चुके है. वही विराट कोहली ने 35 शतक वनडे क्रिकेट में लगा चुके है.
तीनों फॉर्मेट में ही जमकर बनाये है रन

आपकों यह भी बता दें, कि विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में ही जमकर रन बनाये है. वह जहां 66 टेस्ट मैच में 53.40 की औसत से 5554 रन बना चुके है. वही 208 वनडे मैचों में 58.10 की शानदार औसत से 9588 रन बना चुके है.
विराट कोहली ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 57 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 50.84 की औसत से 1983 रन बनाये हुए है.
उथप्पा के फ्लॉप होने से चमकी किस्मत

आपकों बता दें, कि विराट कोहली की सफलता में रॉबिन उथप्पा की असफलता का बहुत बड़ा हाथ रहा है. दरअसल, विराट से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रॉबिन उथप्पा को भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए कई मौके दिए थे, लेकिन रॉबिन उथप्पा बार-बार फ्लॉप साबित हो रहे थे और भारतीय टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाये थे.
इसके बाद भारतीय टीम के टीम मैनेजमेट ने विराट कोहली को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 18 अगस्त को शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगा डाला था.
इसके बाद भारतीय टीम के चयनकर्ता रॉबिन उथप्पा को नजरंदाज करते हुए विराट कोहली को टीम में मौका देने लगे और विराट ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह पूरी तरह पक्की कर ली थी.
The post अगर फ्लॉप नहीं होता यह भारतीय खिलाड़ी तो आज दिल्ली की गलियों में गली क्रिकेट खेल रहे होते विराट appeared first on SportzWiki Hindi.