Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम को फुटबॉल विश्व चैम्पियन के रूप में देखना चाहते हैं युवराज 

खेल डेस्क। भले ही एक सर्वे में गत चैम्पियन जर्मनी को फीफा विश्व कप 2018 में खिताब का प्रबल दावेदार बताया गया हो, लेकिन भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह किसी दूसरी टीम को ही इस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनाता हुआ देखना चाहते हैं।

पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी के बावजूद आयरलैंड को नहीं मिली जीत

रतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए प्रयासरत बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह इस विश्व कप में फ्रांस का समर्थन कर रहे हैं। भारत का यह स्टार बल्लेबाज चाहता है कि फ्रांस इस बार विश्व कप पर कब्जा करे।

फेडरर ने साबित की बादशाहत, जीता 98वां एटीपी खिताब

वहीं उन्होंने ब्राजील के नेमार को गोल्डन बूट का प्रबल दावेदार बताया है। हालांकि ब्राजील का स्टार खिलाड़ी नेमार अपने पहले मैच स्विट्जरलैंड के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखा सका। इससे ब्राजील को स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक-एक से ड्रॉ खेलना पड़ा।

भारतीय टीम के 2007 विश्व टी-20 और 2011 विश्व कप जीत के हीरो युवराज सिंह फुटबॉल के बड़े दीवाने हैं। रूस में हो रहे फुटबॉल विश्व कप पर उनकी बारीकी से नजर है।

गौरतलब है कि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है। फिलहाल वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम में चयन का मानक यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया है।

FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड ने ब्राजील को 1-1 ड्रा पर रोका

हाल ही में युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले के दम पर प्रशंसकों को प्रभावित करने में नाकाम रहे। वह आईपीएल-11 के 8 मैचों में केवल 65 रन ही बना सके।

उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 20 रन रहा। किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल-11 में अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। इस टूर्नामेंट में पंजाब की कप्तानी ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने की थी।