Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्राजील में अब नहीं है फीफा विश्व कप के प्रति ज्यादा जुनून

ज्यूरिख। ब्राजील पांच बार का फीफा विश्व चैंपियन हैं, लेकिन इस देश से संबंधित एक रिपोर्ट का जिक्र किया जाएं तो उसे जानकार आप चौंक जाएंगे। किसी समय में फुटबॉल के प्रति जुनूनी देश होने के बावजूद इस समय इस देश के जितने लोगों का साक्षात्कार किया उनमें से 60 प्रतिशत लोगों की फुटबॉल विश्व कप के प्रति रूचि नहीं है।

पीटरसन ने किया टेस्ट क्रिकेट में इसका समर्थन

आश्चर्यजनक रूप से इस रिपोर्ट में संयुक्त अरब अमीरात को अस्सी प्रतिशत के साथ पहला स्थान मिला है। वहीं थाईलैंड 78 प्रतिशत के साथ दूसरे और चिली, पुर्तगाल तथा तुर्की तीनों 75 प्रतिशत के साथ संयुक्त तीसरे स्थान मौजूद हैं। पांच बार की चैम्पियन ब्राजील को इस रिपोर्ट में 13वां स्थान मिला है।

फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड

वैश्विक सर्वेक्षण कंपनी नील्सन स्पोर्ट्स ने यह रिपोर्ट दी है। नील्सन ने तीस देशों को उनकी जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से देशों को रैंकिंग दी है। ब्राजील के लिए आमतौर पर यह माना जाता है कि वह विश्व में फुटबॉल का सबसे जुनूनी देश है, लेकिन एक रिपोर्ट ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

ब्राजील ने पिछले विश्व कप की मेजबानी की थी। उसे अन्तिम चार में जर्मनी से 1-7 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी ने ही यह विश्व कप जीता था।

फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका

फुटबॉल में ब्राजील का गौरवशाली इतिहास रहा है। टीम पांच बार विश्व चैम्पियन रही है। वैसे इस बार नेमार के होने के बावजूद उसे खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा है। एक बार फिर से जर्मनी को खिताब का दावेदार माना जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि अर्जेेंंंटीना के लियोनल मैसी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे।

धोनी ने अपने खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जल्द ही कर सकते है बड़ी घोषणा