द हेग: एजाक्स और एएस रोमा क्लब ने 19 साल के खिलाड़ी जस्टिन क्लुवर्ट के करार के लिए हामी भर दी है। ऐसे में अब जस्टिन एजाक्स से निकलकर रोमा में शामिल हुए। दोनों क्लबों ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन के स्थानांतरण की राशि 1.72 करोड़ यूरो (2.01 करोड़ डॉलर) थी। इसमें अगर बोनस और पुनविक्रय प्रतिशत को जोड़ा जाए, तो स्थानांतरण की यह राशि 2.27 करोड़ यूरो (2.65 करोड़ डॉलर) तक पहुंच सकती है।

एजाक्स के लिए जस्टिन ने 56 मैच खेले हैं और 13 गोल दागे हैं। उन्हें नीदरलैंड्स फुटबाल जगत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है।
The post एजाक्स और खिलाड़ी जस्टिन क्लुवर्ट हुए अलग appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.