Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को केवल दो ही दिन में दी मात

बेंगलुरू। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद रविचन्द्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने एक मात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को दूसरे ही दिन एक पारी और 262 रन से शिकस्त देकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने इससे पहले मई 2007 में बांग्लादेश और नवंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त रूप से 239 रन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें भारतीय तेज गेंदबाज बने उमेश यादव

पहली पारी में 474 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन अफगानिस्तान टीम को दो बार ऑल आउट कर दिया। अफगानिस्तान की पहली पारी 109 रन पर ढेर कर भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया, लेकिन दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 103 रन पर ही ढेर हो गई।

केवल 109 रन पर ढेर हो गई अफगानिस्तान, भारत ने खिलाया फॉलोऑन

वैसे मैच का दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। इस दिन कुल 24 विकेट गिरे। अफगानिस्तान के 20 विकेटों के अलावा भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाए। मैच में भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा ने छह, रविचन्द्रन अश्विन ने पांच और उमेश यादव तथा इशांत शर्मा ने चार-चार विकेट हासिल किए।

अफगानिस्तान की ओर से पहली पारी में सबसे बड़ी पारी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने खेली। उन्होंने टीम की ओर से सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। जबकि उसकी ओर से दूसरी पारी में शाहिदी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।

आखिर टीम में जगह बनाने के लिए कोहली को भी देना पड़ा यो यो टेस्ट

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारी और हार्दिक पांड्या की (71) की अर्धशतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 474 रन बनाए थे।लंच से पहले शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।