Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, सचिन-गावस्कर, कोहली जैसे दिग्गजों को किया नजरअंदाज

विश्व क्रिकेट में जब कभी भी सर्वकालिन टीम की बात की जाए तो इसके कई जबरदस्त दावेदार मौजूद हैं। वैसे सर्वकालिन टीम को चुनना किसी के लिए आसान नहीं है, लेकिन समय-समय पर क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व खिलाड़ी अपनी एक ड्रीम टीम का चुनाव करते हैं। इस तरह की कई टीमें देखी गई है।

कुमार संगकारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम ग्रेट इलेवन

उसी तरह से ही श्रीलंका के दिग्गज पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान कुमार संगकारा ने अपनी ऑल टाइम इलेवन टीम का चयन किया है। वैसे श्रीलंका के कुमार संगकारा के लिए ऑल टाइम इलेवन टीम चुनना आसान तो नहीं रहा है लेकिन उन्होंने अपनी पसंद की टीम पेश की है।

अरविंद डी सिल्वा को बनाया कप्तान

कुमार संगकारा के द्वारा चुनी गई इस टीम में उन्होंने कप्तान के रूप में श्रीलंका के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रहे अरविंद डी सिल्वा के नाम पर मुहर लगाई है। अरविंद डी सिल्वा श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

बल्लेबाजी की कमान इन दिग्गजों को सौंपी

अरविंद डी सिल्वा के कंधों पर कप्तानी का जिम्मा सौंपने के बाद कुमार संगकारा ने इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, भारत के द वॉल राहुल द्रविड़, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रहे रिकी पोंटिंग को बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना।

एडम गिलक्रिस्ट विकेटकीपर तो वार्न-मुरलीधरन को स्पिन गेंदबाजी के तौर पर चुना

तो वहीं कुमार संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिन महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपनी टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा संगकारा ने अपनी ऑल टाइम इलेवन टीम में विश्व क्रिकेट के दो महान स्पिन गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी है।

चामिंडा वास और वसीम अकरम कौ सौंपी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी

अब तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो कुमार संगकारा की पसंद इसमें पाकिस्तान के पूर्व लीजेंड तेज गेंदबाज वसीम अकरम और अपने हमवतन चामिंडा वास को शामिल किया है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी के लिए कुमार संगकारा ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में जगह दी।

इस प्रकार है टीम

अरविंद डी सिल्वा(कप्तान), मैथ्यू हेडन, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, जैक कालिस, एडम गिलक्रिस्ट(विकेटकीपर), शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम और चामिंडा वास

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, सचिन-गावस्कर, कोहली जैसे दिग्गजों को किया नजरअंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.