Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के इस गेंदबाज के कहर में डूबी बांग्लादेश

स्पोर्ट्स डेस्क:अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 3 मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मैच में छह विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।


आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज राशिद ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लेकर बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इस सीरीज के पहले मैच में भी राशिद ने शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई और अफगानिस्तान ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 45 रन से हराया था और कल के मैच में राशिद खान को मैच ऑफ द मैच चुना गया।

इस सीरीज का तीसरा टी-20 मैच गुरुवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। स्पिन गेंदबाज राशिद खान लगातार अपनी विरोधी टीमों पर कहर बन कर टूट रहे हैं। कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान भारत के साथ एक टेस्ट मैच खेलने वाला है और इस टेस्ट में राशिद भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।



Herald