दिनेश कार्तिक के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जगह मिलना काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि ये पिछले 8 सालों ये टेस्ट टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे थे और अब आखिर मौका मिल गया है। 14 जून से बैंगलोर में शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह मौका मिला है। इन्होंने हाल ही में संपन्न आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए क्वालीफायर तक पहुंचाया था।

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जिनकी पहचान श्रीलंका में खेली गयी तीन देशों की टी20 सीरीज में आखिरी मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को हारे हुए मैच में जीत दिलाई थी। उसके बाद से ही इनकी पहचान काफी बढ़ गयी है साथ ही केकेआर की कप्तानी भी इनके हाथों में है।
साल 2010 के बाद अब दिनेश कार्तिक टेस्ट क्रिकेट में अच्छी वापसी करने को पूरी तरह से तैयार है और अगर इसमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो निश्चित रूप से साहा के लिए खतरा बन सकते है क्योंकि उनका प्रदर्शन इतना ख़ास नहीं रहा है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी दीप दासगुप्ता ने कहा है, “हालांकि कार्तिक ने लंबे समय से टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने यह जानने के लिए पर्याप्त भूमिका निभाई है कि टेस्ट क्रिकेट क्या है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से बहुत अच्छी तरह से ये तैयार है।”
“वह पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार रहे हैं और आईपीएल में केकेआर जैसे बड़ी टीम की अगुवाई करने की ज़िम्मेदारी भी उठाई है। मेरा मानना है कि उन्हें यह भी लगता होगा कि यह उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में आखिरी मौका भी हो सकता है और इसका उपयोग करना चाहेंगे। मुझे इस बात का कोई संदेह नहीं है और मुझे लगता है कि वह इस अवसर के लिए तैयार है, “दीप दासगुप्ता ने कहा।

दिनेश कार्तिक को पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने उन्हें काफी गाइड किया था तब जाकर इनके प्रदर्शन में काफी बदलाव आये। “एक टेस्ट में वापस बुलावा आना मतलब दुनिया में वापस आना ही समझ सकते है। जब हमने एक साथ खेलना शुरू किया था, तो हमने सपना देखा या कल्पना नहीं की कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापस आ सकते है। मुझे लगता है कि हम एक साथ मिलेंगे और 6 जून से बेंगलुरु में काम करना शुरू करेंगे। टेस्ट में आगे बढ़ने के लिए उनके पास यह एक सप्ताह उनके लिए अच्छा रहने वाला है, “नायर ने कहा है।
“चलो को साहा को अलग रखें क्योंकि वह अब तक का सबसे अच्छा विकेटकीपर है। लेकिन दिनेश कार्तिक भी पिछले साल से अच्छे खेलते आ रहे है। मैंने उनमें कोई त्रुटि नहीं देखी हैं। जहां तक इंग्लैंड श्रृंखला का सवाल है, यह बल्लेबाजी और कीपिंग के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद ख़ास टेस्ट मैच रहने वाला है। अब जब वह पार्थिव से आगे चुने गए हैं, तो वह निश्चित रूप से इंग्लैंड टेस्ट दौरे का हिस्सा बन सकते हैं। कार्तिक के पास अगले दो महीनों में बहुत सारा क्रिकेट है। इसलिए देखा जाएगा कि इनका टेस्ट में फॉर्म कैसा है, “दीप दासगुप्ता ने कहा।
The post दिनेश कार्तिक के पास टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का अच्छा मौका: दीप दासगुप्ता appeared first on SportzWiki Hindi.