एड जॉयस आयरलैंड के सबसे शानदार बल्लेबाज में से एक रहे है। इन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को खूब मनोरंजित किया है। ये ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए राष्ट्रीय टीमों में खेला है। अनुभवी बल्लेबाज ने पहले आयरलैंड के लिए साल 2006 में क्रिकेट खेलना आरम्भ किया फिर इंग्लैंड और बीच-बीच में बार-बार बदलाव करते हुए नजर आये है। इन्होंने बीते दिनों पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलकर सभी प्रारूपों में संन्यास की घोषणा कर दी।

बता दें कि ये अब एक बार फिर से मैदान में छक्के चौके लगाते हुए नजर आने वाले है। जॉयस ने एकमात्र टेस्ट के अलावा 78 वनडे मैच भी खेले है।
दरअसल बात यह है कि ये अब एकमात्र मैच और खेलते हुए नजर इस कारण आयेंगे क्योंकि काउंटी टीम ससेक्स ने अपने इस पूर्व कप्तान के लिए एक टी-20 विदाई मैच आयोजित करने का फैसला लिया है जिसमें पूर्व दिग्गज जॉयस भी खेलते हुए नजर आयेंगे। यह मुकाबला इस रविवार को आयरलैंड बनाम ससेक्स के मध्य खेला जाने वाला है।
इस मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा है, “विपक्षी, वास्तव में मेरा देश आयरलैंड है, और मुझे पता है कि यह एक बहुत ही कठिन खेल होगा। यह गेम मेरे लिए बहुत शानदार रहेगा क्योंकि मेरे लिए ही इस इस मैच का आयोजन किया जा रहा है, “उन्होंने कहा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एड जॉयस ने आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों ही देशों के लिए काफी क्रिकेट खेला है। इस दौरान इन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल मई महीने में खेला है जिसमें दोनों ही पारियों में 47 रनों की पारी खेली और फिर संन्यास का ऐलान कर दिया।
वहीं वनडे क्रिकेट में जॉयस ने कुल 78 मैच खेले जिसमें 38 की औसत से 2622 रन बनाये। इस दौरान इन्होंने 6 शतक भी बनाये है और एक बार नाबाद 160 रन की पारी भी खेली थी। इस प्रकार संन्यास के बाद इन्हें विदाई मैच में खेलना मौक़ा मिलेगा जिसमें इनसे अच्छी उम्मीद हर कोई करेगा।
The post आयरलैंड का यह खिलाड़ी संन्यास के बाद फिर खेलेगा रविवार को मैच, छक्के-चौकों की होगी बौछार appeared first on SportzWiki Hindi.