वकार यूनुस एक ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. क्रिकेट में यूनुस के शानदार रिकॉर्ड उन्हें एक महान क्रिकेटर बनांते हैं. अपने क्रिकेट करियर के बाद वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह कमेंट्री करते हुए भी नज़र आते हैं.
क्रिकेट मैदान के अलावा वह टीवी चैनलों पर क्रिकेट के एक्सपर्ट की भूमिका में भी दिखाई देते हैं. जहां वह अपने विश्लेषण से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमजोरी और मजूबती के बारे में भी बताते हैं.
भारत पाकिस्तान विरोधियों को वकार ने दिया सन्देश

वकार युनिस एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. अब वह दो देशों के बीच शांति लाने का भी प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह काम वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए कर रहे हैं.
ट्विटर पर वकार के बड़ी संख्या में फॉलोवर हैं. हालहि में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने दुनिया को क्रिकेट के जरिए शांति का एक सन्देश दिया है. खासकर भारत पाकिस्तान के बीच में.
दरअसल वकार ने एक फोटो ट्वीट की है. इस फोटो में वह एक बच्चे से बात कर रहे हैं. जिसने टीम इंडिया की टी-शर्ट पहनी हुई है. जिस पर पीछे की ओर ‘इंडिया’ लिखा हुआ है. साथ ही इस पर एक भारत का तिरंगा झंडा भी बना है. जिसके उपर लिखा हुआ है ”ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे” इस फोटो को ट्वीट करते हुए वकार ने लिखा ”क्रिकेट की कोई सीमा नही है”
Cricket have no boundaries !!@cricketworldcup pic.twitter.com/i1bfnHs3Io
— Waqar Younis (@waqyounis99) May 31, 2018
इस फोटो को देख कर लग रहा है कि यह फोटो 2019 में होने वाले वर्ल्डकप के प्रमोशन के लिए है. जोकि अगले साल इंग्लैंड और वेल्स में होना वाला है.
बता दें 2012 से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नही खेली गयी है. जिसका कारण राजनीतिक कारण रहे हैं. दोनों देशों के बीच सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही मैच हुए हैं.
The post भारत-पाकिस्तान के सम्बन्धो को मधुर करने के लिए वकार युनिस ने दिया ये दिल जीत लेने वाला संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.