Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर ने स्लेजिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, लैंगर की प्रतिक्रिया सुन चौंक जाएंगे आप

क्रिकेट के मैदान में स्लेजिंग शब्द का जिक्र होते ही हर किसी के जेहन में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की छवि उभरने लगती है। आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्लेजिंग से क्या वास्ता है। जी हां…. ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्लेजिंग से उनके क्रिकेट इतिहास की शुरूआत से ही बड़ा नाता रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्लेजिंग का इस्तेमाल मैदान में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को उकसाने के लिए शुरूआत से ही करते आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के नए कोच जस्टिन लैंगर का स्लेजिंग को लेकर बड़ा बयान

स्लेजिंग वैसे तो बहुत ही गलत बात है। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर ने स्लेजिंग को मजेदार करार दिया है। ऑस्ट्रेलिया के नए कोच जस्टिन लैंगर ने स्लेजिंग को मजेदार जरूर कहा है, लेकिन साथ ही उनका मानना है कि ये गाली-गलौज तक नहीं पहुंचना चाहिए। जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ये बड़ा बयान दिया है।

स्लेजिंग है मजेदार लेकिन नहीं होना चाहिए दुर्व्यव्हार- लैंगर

इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि “हर कोई स्लेजिंग शब्द के बारे में बात करता है, लेकिन बंटर और दुर्व्यवहार के बीच अंतर है। दुर्व्यवहार अच्छा नहीं होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप मैदान से बाहर हैं या मैदान पर हैं इसके लिए कोई जगह सही नहीं है। लेकिन बंटर के लिए बहुत ही जगह है, या जिसे हम स्लेजिंग कहते हैं। ये खेल का एक मजेदार हिस्सा है।”

मेरी बेटी के साथ खेलने के दौरान भी होती है स्लेजिंग, दुर्व्यवहार नहीं

लैंगर ने आगे कहा कि

अगर मैं अपनी बेटी के साथ खेल रहा हूं, तो वो मुझे समय पर ही हराना चाहेगी, इसलिए हमारे पास थोड़ा सा बंटर है, या जिसे हम स्लेजिंग कहते हैं। वो इसमें बहुत अच्छी है, सभी ऑस्ट्रेलियाई भी इसमें अच्छे हैं। हम इसे गंभीरता से लेते हैं, लेकिन ये ठीक है, मैं कभी उससे दुर्व्यवहार नहीं करता और अगर वो मुझसे दुर्व्यव्हार करेगी तो आप जानते ही हैं कि वहां परेशानी होगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर ने स्लेजिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, लैंगर की प्रतिक्रिया सुन चौंक जाएंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.