Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में लंका को हराया

खेल डेस्क:वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की घातक गेंदबाजी के आगे लंका के बल्लेबाजों ने घुटने टैक दिए है और पहले टेस्ट में ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज और देवेंद्र बिशू की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 226 रन से हरा दिया है। तीन तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।


वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी को 223 रन पर घोषित कर दिया और श्रीलंका के सामने 453 रन का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी पारी 226 रन पर ही सिमट गई और इस वजह से लंका को पहले टैस्ट में इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पहले टेस्ट में श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने 102 रन की शतकीय पारी खेली लेकिन वो भी लंका की हार को टाल नहीं सकें और टीम को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज रॉस्टन चेज और देवेंद्र बिशू की खतरनाक गेंदो के आग लंका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए है।


श्रीलंका ने अपने अंतिम सात विकेट मात्र 37 रन में गंवा दिए। इस मैच में रॉस्टन चेज ने 8.2 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट, बिशू ने 19 ओवर में 48 रन पर तीन विकेट और शैनन गैबरिएल ने 15 ओवर में 52 रन पर दो विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज की पहली पारी में शेन डाउरिच ने नाबाद 125 रन बनाकर टीम को मजबुत स्थिती में खड़ा किया जिसके कारण पहली पारी में इतनी बड़ी लीड़ बनाने में सफल हुई थी। इस पारी के लिए डाउरिच को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस हार के लंका को दुसरे मैच पर ध्यान होगा अगर वह दूसरे मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर हो सकती है।



Herald