Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश को हरा बदले अफगानिस्तान के बोल कहा नहीं पड़ता हमे विराट कोहली से कोई फर्क

साल 2014 में अंडर-19 विश्वकप का आयोजन हुआ था। उस वक्त 17 वर्षीय खिलाड़ी उस्मान गनी अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे। इस विश्वकप में अफगानिस्तान पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

हालांकि इसमें अहम रोल सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी ने निभाया था और अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका व ऑस्ट्रेलिया जैसी दिगग्ज टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

उस्मान गनी इस वक्त 21 साल के हो चुके हैं और अफगानिस्तान की सीमित ओवरों की टीम में खेलते हैं। हालांकि उन्हें अफागानिस्तान के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जगह नहीं दी गई है। एक इंटरव्यू के दौरान उस्मान ने बताया कि राशिद खान और मुजीब भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

स्पिनरों से है भारतीय बल्लेबाजों को खतरा

भारतीय गेंदबाजों के लिए अफगान स्पिनर एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आफत बन सकतें। यह मानना है अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी का। उस्मान गनी इस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि,

‘कलाई के स्पिनर और उंगली के स्पिनरों का सही मिश्रण है,जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं।’

अफगानिस्तान के पास विश्वस्तरीय स्पिनर

अफगानिस्तान के पास मौजूदा समय में विश्वस्तरीय स्पिनर्स हैं यह कहना अति होगा। भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने चार बेहतरीन स्पिनर्स को टीम में जगह दी है। लेग स्पिनर्स के रूप में राशिद खान और मुजीब शामिल हैं। तो वहीं उंगली के स्पिनर्स के रूप में आमिर हमजा और जहीर खान शामिल हैं।

भारत के लिए आसान नहीं होगा

आईपीएल में दुनिया ने देखा कि राशिद ने 17 मैचों में 21 विकेट लिए और मुजीब ने भी 11 मैचों में 14 विकेट लेने में सक्षम है। हालांकि मैं समझता हूं कि टेस्ट क्रिकेट बॉल का गेम होता है। आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का अनुभव दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

अफगान टीम पर विराट का नहीं पड़ता फर्क

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टी-20 मैच के बाद घनी ने कहा कि, विराट भले खेले या न खेले।  इंशाल्लाह इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी एक अच्छी गेंदबाजी है और हम दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की लाइन-अप को परेशान कर सकते हैं। अगर वह इस इतिहासिक खेल में खेलते तो बहुत अच्छा होता। लेकिन यह उनकी मार्जी।

विश्वकप सेमीफाइनल में जा सकते हैं

अफगानिस्तान के उम्दा बल्लेबाज उस्मान गनी का मानना है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल तक अफगानिस्तान की टीम जा सकती है। उस्मान का मानना है कि अफगानिस्तान के पास अगले चार चरण तक पहुंचने की शक्ति है। जैसे इस साल अंडर-19 विश्वकप न्यूजीलैंड में हमारी टीम सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी थी। पहले विश्वकप के लिए क्वालीफाई करना थोड़ा कठिन लगा लेकिन बाद में सब सही हुआ। अल्लाह का धन्यवाद जो 2019 विश्वकप में हमारी जगह को बरकरार रखा।

 

The post बांग्लादेश को हरा बदले अफगानिस्तान के बोल कहा नहीं पड़ता हमे विराट कोहली से कोई फर्क appeared first on SportzWiki Hindi.