स्पोर्टस डेस्क। महिला एशिया कप में छह बार की विजेता भारत को हराकर बड़ा उल्टफेर करने वाली बांग्लादेश की महिला टीम के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आपकों बता दें की ऐसे कई देश है जहां कोई भी बड़ा स्पोटर्स सीरीज जीतने पर टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाते है और ऐसा ही किया है बांग्लादेश बोर्ड ने। बोर्ड ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा के साथ ही उनकी सैलेरी बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है।
ICC टी-20 महिला रैंकिंग में पूनम का छाया जलवा, इस स्थान पर जमाया कब्जा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराने वाली अपनी महिला क्रिकेट टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। नकद पुरस्कार में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 10 लाख टका दिया जाएगा।
सचिन ने किया खुलासा, इस तेज गेंदबाज से डरते थे सहवाग
बांग्लादेश की महिला टीम ने कुआलालंपुर में रविवार को हुए एशियाकप के फाइनल में छह बार की चैंपियन भारत की महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हुया ये भारतीय तेज गेंदबाज
बांग्लादेशी टीम के स्वदेश लौटने पर बुधवार को टीम का शानदार स्वागत किया जाएगा तो वहीं बीसीबी ने टीम को दो करोड़ टका यानी 236000 डालर का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार के रूप में 10 लाख टका यानी 14800 डालर मिलेंगे जबकि कोचिंग और प्रबंधन स्टाॅफ के बीच लगभग 75000 डालर बांटे जाएंगे।
जाने 2026 में कौनसा देश करेगा फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी
गौरतलब हो की रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के सामने शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने फाइनल में छह बार के चैंपियन को हराकर पहली बार एशिया कप खिताब जीता है।