Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में फेल मोहम्मद शमी के लिए टीम प्रबंधन ने तैयार किया खास प्लान,इस तरह हो सकती टीम में वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अफगानिस्तान टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। सोमवार को बेंगलुरू में हुए यो-यो टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी फेल पाए गए। उनकी जगह पर दिल्ली के युवा गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। भारत-अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच गुरूवार हो शुरू होगा।

हालांकि भारतीय टीम की निगाहें इंग्लैंड टूर से पहले शमी को फिट होने पर टिकी हुई हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में अब दो महीने से भी कम समय बचा हुआ है।

शमी की स्किल पर कोई संदेह नहीं

टीम प्रबंधन मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी चिंतित है। प्रबंधन चाहता है कि शमी इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए। बता दें कि पिछले तीन महीने से शमी अपने निजी रिश्तों को लेकर काफी परेशान थे। हालांकि टीम प्रबंधन को उनकी वापसी का भरोसा है। टीम प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि,

”शमी के क्रिकेट स्किल पर कोई संदेह नहीं है। वो ठीक कर रहे हैं टीम भी उन्हें शारीरिक और बौद्धिक रूप से लेना चाहती है। इंग्लैंड में टीम की संभावनों के लिए वो महत्वपूर्ण हैं।”

उन्होने यह भी बताया कि शमी को एक ब्रेक की जरूरत थी और दोबारा उन्हें नए सिरे से आना चाहिए था।

रिंकी पोटिंग ने दी थी आराम की सलाह

अगर सूत्रों के माने तो मोहम्मद शमी के बारे में यह भी खबर आई है कि आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए शमी ने टीम से बाहर के दौरान ही अभ्यास किया था। साथ ही इस बात की भी जानकारी आ रही  है कि टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें ब्रेक लेने को भी कहा था। क्योंकि शमी उन दिनों अपने व्यक्तिगत मुद्दों निपटने के लिए प्रयासरत थे। इस दौरान शमी टीम के अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा मिल-जुले भी नहीं।

वापसी में मदद करेगा टीम प्रबंधन

हालांकि टीम प्रबंधन शमी की वापसी हर हाल में चाहता है। इसके लिए उसने खास योजना बनाई है। टीम प्रबंधन इंग्लैंड टूर से पहले शमी को फिट करने के लिए खास निगरानी करेगा और कई कार्यक्रम भी तैयार किए हैं।

”हम उनके लिए एक कार्यक्रम तैयार करेंगे। टीम प्रंबधन लगातार उन्हें मेंटोर और सलाह देगा। शमी को क्रिकेट में शामिल होने की ज्यादा जरूरत है। टीम प्रबंधन शमी से बात कर रहा है। शमी को आगे बढ़ने में मदद के लिए टीम प्रबंधन अधिक समय साथ ही बताएगा।”

The post यो-यो टेस्ट में फेल मोहम्मद शमी के लिए टीम प्रबंधन ने तैयार किया खास प्लान,इस तरह हो सकती टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.