राशिद खान ने आज अपनी गेंदबाजी से अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में राज कर रहे है। इन्होंने साल 2015 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी और इसके बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को काफी प्रभावित किया है। इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट निकाले थे और कुछ मैचों में बल्लेबाजी से भी खासा प्रभावित किया था।

इन्होंने बीते दिनों गौरव कपूर के टॉक शो “ब्रेकफास्ट विद चैंपियन” में एक भावुक इंटरव्यू दिया है। बता दें कि इन्हें भारत में काफी प्यार मिला है और मिल भी रहा है। आईपीएल के दौरान लोगों ने यह भी मांग की थी कि राशिद खान को भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए।
राशिद खान जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और आज आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर बने हुए है। इन्होंने अपने परिवार के बारे में इस टॉक शो में बेहद भावुक बात बताई है। बताया है कि जब ये अपने घर जाते है तो सभी यही पूछते है कि कब तक घर पर रहोगे और वापस कब जाओगे।

“जब मैं घर जता हूँ तो घर पर सभी भाई बहन आते है और हम सब एकसाथ बैठकर बातें करते है। सभी घर वाले और दोस्त यही पूछते है कि कब तक यहाँ रहोगे और कब वापस जाओगे, तो मैं उन्हें पहले बता दिया करता था, लेकिन अब नहीं बताता हूँ। यहाँ तक कि अम्मी को भी नहीं बोलता हूँ। अम्मी पूछती है तो भी यही कहता हूँ, कि 6-7 दिन यहीं हूँ, लेकिन दूसरे दिन सुबह निकलना होता है.”राशिद खान ने बताया है।
उनका कहना है कि यह सब बताने से घर वाले सभी दुखी हो जाते है और जाने से दो तीन दिन पहले ही दुखी हो जाते है और बोलना कम कर देते है। इस कारण ये अपने घरवालों को बिना बताये ही रात को पैकिंग कर देते है और सुबह बोलते है कि मैं आज जाने वाला हूँ।
यहाँ देखिये वीडियो:-
अपने अब तक के कैरियर में इन्हें भारत में आईपीएल से काफी पहचान मिली है। पिछले कई सालों से इन्होंने आईपीएल से खूब नाम कमाया है। साथ ही इन्होने कल से शुरू हुए भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया है। हालाँकि इन्होंने अभी तक खराब गेंदबाजी की है।
The post राशिद खान अफगानिस्तान पहुंचने पर इस वजह से किसी को नहीं बताते है वापस जाने की डेट और समय appeared first on SportzWiki Hindi.