Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान की टीम में शामिल है भारत का यह दिग्गज, मैच के दौरान बनेगा भारत के लिए विभीषण

भारत और अफगानिस्तान टीम के बीच बेंगलुरु में 14 जून से 18 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम जोरों-शोरो से तैयारी कर रही है. शायद आप यह रोचक बात जानते नहीं होंगे, कि अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजी कोच भारत देश के ही है.

भारत के उमेश पटवाल है अफगानिस्तान के बल्लेबाजी कोच 

आपकों बता दें, कि भारत के उमेश पटवाल अफगानिस्तान की टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हुए है. वह अफगानिस्तान टीम के पूरे दल पर अकेले भारतीय है.

हम लिमिटेड ओवर की तरह टेस्ट में भी सबको चौकयेंगे

द हिन्दू को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में उमेश पटवाल ने कहा,

“यह मेरी तीसरी राष्ट्रिय टीम है. जिसके साथ में काम कर रहा हूं. मैं इस बात का गवाह हूं, कि कैसे एक छोटी टीम को मजबूत टीम बनाया जाता है और उसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाता है व उसके आत्मविश्वास को बढ़ाया जाता है. 

अब हम सफ़ेद गेंद से लाल गेंद की तरफ जा रहे है. यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण जरुर है. हमने जैसे लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में सबकों चौंकाया है. उसी तरह हम इस फॉर्मेट में भी सभी को चौकयेंगे.”

मैं इस टेस्ट मैच का हिस्सा बनकर खुश 

उमेश पटवाल ने आगे अपने बयान में कहा, “अफगानिस्तान की टीम निश्चित तौर पर एक जायंटकिलर टीम है. जो किसी को भी अपने प्रदर्शन से हैरान कर सकती है.

मैं इस ऐतिहासिक मैच के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. हमारी टीम के लिए यह जरुरी है, कि हम यहां परिस्थतियों के हिसाब से खुद को ढाल ले. हमें इस मैच में संयम बनाये रखना होगा. हमारे बल्लेबाजों को इस मैच में ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने की कोशिश करनी होगी और यही हमारा लक्ष्य है मुझे उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज हमारी इस योजना को मैदान पर भी लागु कर पायेंगे.”

कोचिंग का काफी अनुभव 

आपकों बता दें, उमेश पटवाल मुंबई की टीम को भी साल 2008 में कोचिंग दे चुके है. वह नेपाल की टीम के साथ भी काम कर चुके है. वह अफगानिस्तान में खेली गई टी-20 लीग में बंदे-ए-आमिर ड्रैगन्स टीम के मुख्य कोच भी है और उनकी कोचिंग में यह टीम अफगानिस्तान की टी-20 लीग भी जीत चुकी है.

The post अफगानिस्तान की टीम में शामिल है भारत का यह दिग्गज, मैच के दौरान बनेगा भारत के लिए विभीषण appeared first on SportzWiki Hindi.