Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : राशिद खान के बड़े भाई आमिर खान भी है राशिद की तरह मिस्ट्री गेंदबाज, गेंद की टर्न देख नहीं होगा यकीन

आईपीएल 2018 में राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया था. राशिद खान ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से आईपीएल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा दिया था.

आईपीएल 2018 में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने खेले 17 मैचों में कुल 21 विकेट लिए थे और इस दौरान उनका इकॉनामी रेट भी मात्र 6.68 का रहा था.

टी-20 क्रिकेट के नंबर एक गेंदबाज 

राशिद खान वर्तमान समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग के नंबर-1 गेंदबाज है. राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए अबतक 1 टेस्ट मैच, 44 वनडे मैच और 33 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच में 2 विकेट 44 वनडे मैच में 100 विकेट व 33 टी-20 मैचों में कुल 57 विकेट लिए है. टी-20 मैचों में उनका इकॉनामी रेट मात्र 5.93 का रहा है. राशिद खान को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे अच्छा स्पिनर माना जाता है.

राशिद खान के बड़े भाई आमिर खान भी शानदार लेग स्पिनर

आपकों बता दें, कि राशिद खान के बड़े भाई आमिर खान भी शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी करते है. राशिद खान ने खुद अपने बड़े भाई आमिर खान की लेग स्पिन गेंदबाजी का एक वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

इस वीडियो में राशिद खान के बड़े भाई आमिर खान अपने आगन में ही लेग स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे है. वह गेंद को इतना ज्यादा टर्न करा दे रहे है. जिससे हर क्रिकेट प्रेमी काफी हैरान है.

यहाँ देखे राशिद खान द्वारा शेयर किया गया वीडियो 

राशिद खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”इस तरह से मैने अपने घर पर भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया, मेरे बड़े भाई आमिर खान के पास भी गेंद को टर्न कराने का कौशल हैं.”

 

The post वीडियो : राशिद खान के बड़े भाई आमिर खान भी है राशिद की तरह मिस्ट्री गेंदबाज, गेंद की टर्न देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.