Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच हारने के बाद भी अफरीदी ने ये काम करके जीता अपने प्रशंसकों का दिल

खेलडेस्क। लॉर्ड्स में खेले गए विश्व चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड इलेवन टीम को 72 रनो से हरा दिया। इस मैच के हीरो ओपनर इरविन लेविस ने शानदार पारी का प्रदर्शन किया। लेविस ने 5 छक्के और 5 चौके की मदद से 26 गेंदों में 58 रनो की ताबड़ तोड़ पारी खेली। लेकिन कल खेले गए मुकाबले में अफरीदी ने गरीबी से पीड़ित जनता की पूर्ण रूप से मदद करी।

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कैरीबियाई में तूफान से पीड़ितों अपनी और से 20,000 अमरीकी डालर का व्यक्तिगत दान दिया और उन्होंने कहा कि "मुझे क्रिकेट रिलीफ कारण में योगदान देने का अवसर प्रदान करने के लिए आईसीसी धन्यवाद। यह मेरे लिए एक वास्तविक सम्मान था और एक स्मृति जो मैं लंबे समय तक चाहूंगा। मेरी फाउंडेशन की तरफ से मैं कैरीबियाई तूफान पीड़ितों के लिए $ 20000 दान कर रहा हूं"।

वेस्टइंडीज और आईसीसी विश्व इलेवन के बीच मैच कैरिबियन में स्थित स्टेडियमों के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था जो 2017 में इरमा तूफान और मारिया द्वारा क्षतिग्रस्त हो गए थे।