Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : भारतीय फौजी की बेटी के सामने हर बार मैदान पर घुटने टेकती है पाकिस्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने एक बार फिर पाकिस्तान टीम ने घुटने टेक दिए. भारत ने एशिया कप टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान टीम को करारी हार दी है. पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी. अब भारत की नजरें एक बार फिर ख़िताब को अपने नाम करने पर होंगी. इससे पहले भारत छ बार एशिया कप टी-20 का चैंपियन बन चुका है.

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत की हीरो एकता विष्ट रहीं. जिनके सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशायी हो गयी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 72 रन ही बना पायी. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 17वें ओवर में हासिल कर लिया.

एकता विष्ट की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ध्वस्त 

टीम इंडिया की एकता विष्ट स्पिन गेंदबाज हैं. उत्तराखंड में अल्मोड़ा जनपद की रहने वाली एकता ने शानदार      गेंदबाजी का नमूना पेश किया. विष्ट ने चार ओवर में  सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट निकाले. एकता उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं.  वह एक फौजी की बेटी हैं. गांव में रहते हुए ही एकता ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की.

इससे पहले भी एकता की गेंदबाजी में फंस चुका है पाकिस्तान 

यह पहला मौका नही है जब एकता विष्ट के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने सरेंडर किया है. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी एकता विष्ट के सामने फेल हो गयी थी.

पहली बार फरवरी 2017 में वर्ल्ड कप क्वालीफाइर टूर्नामेंट में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था. इस मैच की विनर रही एकता ने 10 ओवर में सिर्फ आठ रन देकर ही पांच विकेट हासिल किए थे. इसके लिए विष्ट को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया था.

इसके बाद दूसरी बार 2 जुलाई 2017 को वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. इस मैच में भी एकता ने 10 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे. एकता के शानदार प्रदर्शन के कारण ही भारतीय टीम ने ये मुकाबला 95 रनों से जीत लिया था.

इस प्रकार एकता की फिरकी जमकर चल रही है. खास कर वह पाकिस्तान को बिल्कुल मौका देना नही चाहती हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान की टीम में खौफ पैदा कर दिया है. भारत यही चाहेगा कि वह इसी तरह अपना शानदार प्रदर्शन करती रहें.

The post एशिया कप : भारतीय फौजी की बेटी के सामने हर बार मैदान पर घुटने टेकती है पाकिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.