खेल डेस्क। भारत को आगामी जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है और ये दौरा भारतीय टीम के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है भारतीय टीम को फ़िलहाल एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि भारत को इंग्लैंड इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ जीतने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है, जो घरेलू टीम की नजरिये से इंग्लैंड की चिंताओं को उजागर करता है।
चैपल ने कहा कि "भारत के लिए एक दुर्लभ मौका है टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराने का भारतीय टीम के पास मौका है "इंग्लैंड के शीर्ष क्रम में अनुभव का अभाव है जो आश्चर्यजनक नहीं है एलिस्टेयर कुक के बाद इंग्लैंड टीम की दिक्क़ते बढ़ सकती है"
उन्होंने आगे कहा कि "प्रतियोगिता में शामिल होने उनकी बल्लेबाजी पर पूर्ण रूप ध्यान देना होगा। लेकिन शुरुआती संकेत तो यह है कि उनका ऑफस्पिन आक्रमण नियमित रूप से भारतीय टीम को धमकी नहीं देगा। सलामी बल्लेबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर इंग्लैंड की दूसरी बड़ी समस्या यह थी कि तेज गति के हमले में सभी दाएं हाथ के गेंदबाजों को शामिल किया गया है।"