ऑस्ट्रेलिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत दौरा करेंगी, जो 17 अगस्त को विजयवाड़ा में डॉ गोकराजू लिआला गंगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा. प्रत्येक टीम एक दूसरे टीम के साथ 4-4 मैच खेलेंगी. 29 अगस्त को फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में प्रस्तावित है. अफ्रीकी बोर्ड ने चार दिवसीय मैचों के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है.

इससे पहले, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए एकदिवसीय टीम की घोषणा की. हाल ही में, उन्होंने भारत दौरे के लिए के लिए भी एकदिवसीय और चार दिवसीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अफ्रीका के अनुभवी लोग भी शामिल है. खया जोंड़ो अफ्रीकी एकदिवसीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आयेंगे.
घोषित टीम में कुछ बड़े नाम

अफ्रीकी प्रबन्धन की तरफ से घोषित टीम में कुछ बड़े नाम है जो इस टूर्नामेंट को रोचक बनाने के लिए काफी है. इसी श्रेणी में टेम्बा बवुमा और फ़रहान बेहरादीन के रूप में अनुभवी बल्लेबाज उपस्थित है जिन्होंने अफ्रीकी टीम की तरफ से कई ऐतिहासिक मैच खेले है.
कई मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से तेम को जीत भी दिलाई है. इन दोनों का चयन एकदिवसीय और चारदिवसीय मैचों के लिए किया गया है. एकदिवसीय टीम का जिम्मा डरबन में जन्में खया जोंड़ो के ऊपर होगा.
इस टीम में एबी और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों की कमी खलेगी. एबी ने हाल में ही सन्यास का एलान कर दिया था, जिससे पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था. एबी की भरपाई अफ्रीकी टीम सालों साल नहीं कर सकती.

टीमें इस प्रकार है
एकदिवसीय टीम
खया जोंड़ो (कप्तान ), टेम्बा बवुमा, फरहान बेहरादीन, गिहान क्लोटे, डी ब्रुयन, रोबर्ट फ्राईलिंक, हेंडरिक्स, सिसान्दा मगाला, पीटर मलन , सेनुरन मुथुस्वामी, डेन पीटरसन, रूडी सेकंड, ड्वेन प्रीटोरियस, शमशी, मलुशी सिबोटो.
चार दिवसीय टीम
खया ज़ोंडो (कप्तान), सरेल एर्वे, जुबैर हमज़ा, बीरान हैंड्रिक्स, पीटर मालन, सेनुरान मुथुसामी, मिथवेखा नाबे, अनरीच नॉर्टजे, डुएन ओलिवियर, डेन पिएडट, ड्वेन प्रेटोरियस, रूडी सेकेंड, रसी वैन डेर ड्यूसेन, मालुसी सिबोटो, शॉन वॉन बर्ग
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर करे और कमेंट करना न भूले ..
The post भारत-ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफ्रीका ने उतारी सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.