Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के मेहमानों की खातिरदारी के लिए तैयार रूस

मास्को
विश्व कप आयोजकों का कहना है कि टूर्नामेंट को देखने के लिए रूस में एक लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचेंगे जिससे उन्हें मेहमानों के लिए ठहरने से लेकर अन्य तरह की चुनौतियों से निपटना होगा। विश्व कप टिकटों की काफी बिक्री हो रही है। हाल ही में फीफा ने कहा कि 24 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और 15 लाख से ज्यादा टिकट रूस से बाहर बिके हैं। फीफा ने कहा कि अब 1,00,000 टिकट दर्शकों को मुहैया कराए जाएंगे।            

मेजबान देश के बाद टिकटों की सबसे बड़ी मांग अमेरिका से आई जिसकी टीम क्वालीफाई करने में असफल रही है लेकिन वहां 86,710 टिकट बिके हैं। इसके बाद ब्राजील में 71787, कोलंबिया में 64231 और जर्मनी में 60457 टिकटों की बिक्री हुई। रूस में हालांकि ‘ओरांजे आर्मी’ दिखायी नहीं देगी क्योंकि नीदरलैंड की टीम इस बार फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी लेकिन फिर भी वहां से आये दर्शक बाकी अन्य 29 देशों के समर्थकों के साथ टीमों का उत्साहवर्धन करेंगे।          

रूस के मेजबान शहरों की सड़कों पर जुलाई के मध्य तक विभिन्न भाषाएं, गाने, झंडे और दुनिया के खेल प्रेमियों की संस्कृति देखने को मिलेगी। रूस ने बुनियादी ढांचों पर 11 अरब यूरो (13 अरब डालर) खर्च किए हैं। आयोजन समिति के प्रमुख एलेक्सेई सोरोकिन ने कहा, ‘‘छह शहरों में हवाईअड्डे पर नए र्टिमनल तथा मेजबान शहरों में 21 नये होटल बनाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के लिए 14 अस्पतालों को तैयार किया गया है।'’