Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग के बाद भी शायद नहीं सुधरना चाहते ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, अब कोच ने कही ये बात!

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टेंपरिंग विवाद ने जो तूल पकड़ा था उससे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया था। इस घटना के बाद जहां कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शायद अब आने वाले समय में अपनी छबि सुधारने की सोचेंगे लेकिन शायद लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के कोच ने एक बयान देकर साफ कर दिया है कि वह अपनी छबि को नहीं सुधार सकते।

पीसीबी से मतभेद के कारण क्षेत्ररक्षण कोच स्टीव रिक्सन छोड़ सकते हैं अपना पद

हालांकि उन्होंने इस बात को सीमित रखने का भी पक्ष दिया है। रिपोट्र्स से मिल रही जानकारी के अनुसार आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने जोर देकर कहा है कि छींटाकशी अच्छी चीज है। लैंगर ने यह बात उस समय कही है जब आस्ट्रेलिया की टीम मार्च में दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद पहली बार श्रृंखला में इंग्लैंड से खेलने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी मजदूरों को ये बड़ी सौगात

रिपोट्र्स के अनुसार हालांकि लैंगर ने यह भी कहा है कि छींटाकशी को अभद्र भाषा तक पहुंचने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उधर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पैन ने भी कहा कि चार मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ;चुप नहीं रहेगी।

इस बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 12 के साइंस, कॉमर्स और आट्र्स के परिणाम

उल्लेखनी है कि दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला के दौरान तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग के लिए तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बनक्राफ्ट को दोषी पाया गया था। मामले को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर 1-1 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। जबकि कैमरन बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।