स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट जगत के जाने माने बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों की कही कमी नही है भारत में नही बल्कि भारत के बाहर भी विराट कोहली के काफी प्रशंसक है। और हमेशा उनके साथ उनके प्रशंसक फोटो खिंचवाना चाहते है लेकिन उनके यही प्रशंसक उनके लिए बाहरी पड़ गए बताया जा रहा है की दिल्ली में विराट कोहली के मोम के पुतले के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ में उनका दायें तरफ का कान टूट गया है।
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है की बुधवार को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय लगा उनका मोम के पुतले का अनावरण किया गया था। लेकिन वहा उनको नजदीक से देखने के लिये प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। और बताया जा रहा है की प्रशंसको में विराट के पुतले के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गयी और किसी प्रशंसक ने उनके दायें कान को ही क्षतिग्रस्त कर दिया।
जैसा की सभी संग्रहालयों में रखी गयी मूर्तियों एवं कलाकृतियों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है लेकिन मैडम तुसाद संग्रहालय में ऐसा नही है इनका अपना लग ही नियम है यह चाहते है की प्रशंसक अपने हीरो को नजदीक से देख सकें, उसके साथ फोटो खिंचवा सकें और उनके साथ खड़े होने का अहसास ले सकें।
Herald