नई दिल्ली
लेफ्ट बैक (डिफेंडर) नारायण दास इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम दिल्ली डायनामोज से जुड़ गये हैं। नारायण ने डायनामोज से एक करार किया है। इससे पहले 24 साल के नारायण ने गोवा एफसी के लिए पिछले सत्र में खेला था। वह आईएसएल सत्र के लिए डायनामोज से जुड़ने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी है। नारायण ने 24 बार भारतीय फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। नारायण के अलावा बिक्रमजीत सिंह , डैनियल लालहलीमपुइया , सियाम हंगल और राणा घारामी हाल ही में टीम से जुड़े हैं।