Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के अंतिम संस्कार के बाद श्रीलंका टीम में लौटा ,ये दिग्गज खिलाडी

खेल डेस्क। श्रीलंका टीम को 6 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और पूर्ण रूप से श्रीलंकन टीम के तैयारी हो चुकी है लेकिन श्रीलंका टीम के चयन कर्ताओ ने बताया है कि श्रीलंका के ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद वेस्टइंडीज दौरे की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान के मुताबिक कहा है कि "राष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम में शामिल होने के लिए शाम 3 जून को देश छोड़ दिया।" वेस्टइंडीज में ये तीनो टेस्ट मैच रानी पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेले जायेगे।

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमितु करुणारत्ने भी हैं जिन्हे पिछले महीने की शुरुआत में नेट पर बल्लेबाजी करते हुए उंगली में चोट का सामना करना पड़ा था उन्हें भी इस दौरे से बाहर बैठने का सामना करना पड़ा था।