हाल ही में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गौरव कपूर के खास शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में शामिल हुए। इस टॉक शो में भुवी ने अपने साथी खिलाड़ी के बारे में कई रोमांचक जानकारी दी। भुवी ने यह भी बताया कि टीम में कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा फेंकता है और कौन खिलाड़ी बेहद भुलक्कड़ है। बेहद शानदार इस इंटरव्यू को देखकर शायद आप भी हंसी से लोट-पोट हो जाएगे। यहां पेश हैं इस इंटरव्यू के कुछ अंश..
लोगों के नाम भूल जाते हैं धवन

टीम व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा मैसेज कोई अगर भेजता है तो वो हैं शिखर धवन। इतना ही नहीं धवन काफी भुलक्कड़ है। कई बार धवन साथी खिलाड़ी के नाम भी भूल जाते हैं। इस पर बात करते हुए भुवी ने बताया कि,
”शिखर लोगों के नाम भूल जाता है। अगर अभी हम दोनों बात कर रहे हैं। तो अगर कुछ चाहिए, यार सुन क्या नाम है तेरा, वो देना, क्या नाम है तेरा, इसका नाम क्या है? इस तरीके की चीजें करता है। नॉर्मल है उसके लिए सबको पता है। कई बार धवन मसाज कराने गए और माने काका को भी रामू काका बोल देते हैं । रामू काका चाय- पानी देना जरा। फिर वो सॉरी बोलता है। नॉर्मल है उसके लिए। ”
टीम में सबसे ज्यादा जडेजा हैं फेंकू

टॉक शो में बात करते हुए भुवी ने बताया कि टीम में सबसे बड़े फेंकू सर रविंद्र जडेजा हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि,
”वो रविंद्र जडेजा। जो चीज वो बोले यकीन ही मत करो। फेंकू। इतनी दूर वो फेंकेंगे की पकड़ भी नहीं पाओंगे। पहले हम लपेटते थे लेकिन उनके आप लपेट भी नहीं पाओंगे। हाथ में ही नहीं आएगी तो कहां से लपेट पाओंगे। मतलब कभी-कभी वो मजाक में भी करते हैं। उनका क्या उन्हें फेंकनी हैं। तीसरे वाले की मजा लेने के लिए कि वो इतना प्रैंक टाइप करते हैं कि जानबूझ कर करते हैं उसे ब्लीइव कराने के लिए।”
विराट के सामने नहीं फेंकते जडेजा

विराट के सामने जडेजा कभी भी नहीं फैंकते हैं। इसका खुलासा भुवी ने किया। भुवी ने बताया कि विराट कोहली सबसे ज्यादा जडेजा की बातें पकड़ लेते हैं और रट लगाकर उसका मजाक उड़ाते हैं। जडेजा को पता है कि विराट उसका मजाक उड़ाएगा और मिमिक्री भी करेगा।
यहां देखें वीडियोः
वीडियो क्रेडिट-Breakfast With Champions
The post भुवनेश्वर कुमार ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा फेकू appeared first on SportzWiki Hindi.