ठाणे। पहले शादी करने का झांसा देकर एक युवक छह साल तक बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। जब शादी करने का समय आया तो वह लगातार बहाने बनाकर इसे टालता रहा।
शादी का झांसा देकर युवक छह दिन तक युवती से करता रहा रेप और फिर...
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले में सामने आया है। इस सम्बंध में एक अनुसूचित जाति की 25 साल की युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने 28 साल के एक युवक पर शादी का झांसा देकर 2012 से ही कई बार उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
नाबालिग के साथ आरोपी ने कर डाला ये काम, दर्द से चिल्लाने लगी तो दबा दिया उसका मुंह जिसके बाद चली गई उसकी...
युवती द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने 28 साल के इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पालघर के वादा तालुका के निवासी चेतन पाटिल को शुकवार शाम गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (जवाहर संभाग) सुरेश गडगे कर रहे हैं।
पुलिस उपाधीक्षक (जवाहर संभाग) सुरेश गडगे ने बताया कि ड्राइवर पाटिल पर आईपीसी और एससी-एसटी (उत्पीडऩ रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घूमने गई लड़की के साथ चार लोगों ने मिलकर कर डाला ये गंदा काम की हालात देख कांप उठेगी रूह...
उन्होंने बताया कि पीडि़त युवती की ओर से दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर 2012 से ही कई बार उससे बलात्कार किया। युवक द्वारा युवती के साथ शादी करने का वादा पूरा नहीं किया जा रहा था।
गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में कई कानून बने हुए हैं, लेकिन इन कानूनों के बावजूद ऐसी घटनाओं का घटित होना देश के लिए चिंता का विषय है।