Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु

कुआलालम्पुर। भारत के स्टार खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि भारत की एक अन्य स्टार महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इस तरह फीफा विश्व कप के नॉक आउट में जगह बनाकर जापान ने रच दिया इतिहास

ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी सिंधु ने मलेशिया की यिंग यिंग ली को 21-8, 21-14 से शिस्कत दिया। सिंधु का अब सामना क्वार्टर फाइनल में दुनिया की पूर्व नंबर एक कैरोलिना मारिन से होगा।

पुरूष एकल में चौथे वरीय किदाम्बी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के वांग जु वेई की चुनौती को केवल 36 मिनट में 22-20, 21-12 से समाप्त कर दी। अगले दौर में श्रीकांत का आज फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से मुकाबला होगा।

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने बेल्जियम से ड्रॉ खेला, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

इस भारतीय खिलाड़ी ने इस साल ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दुनिया के 22वें नंबर के फ्रांसिसी खिलाड़ी को तीन गेम में हराया था। महिला वर्ग में सायना नेहवाल को दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागूची से लगातार गेमों में 15-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

कुलदीप यादव ने टी-20 में बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

सायना ने पहले दौर में हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-12, 21-16 से शिकस्त दी थी, लेकिन विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल अकाने यामागूची से एक बार फिर पार नहीं पा सकीं। इस हार के बाद सायना का इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 1-6 हो गया है।

दूसरे टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना ने अन्तिम बार जापानी खिलाड़ी यामागूची को नवम्बर 2014 में चाइना ओपन में हराया था, लेकिन उसके बाद से सायना ने इस खिलाड़ी के खिलाफ लगातार छह मैच गंवा दिए हैं।