Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन: मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिंधु, स्पेन की इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला

बुकिट जलील। ओलम्पिक खेलों की रजत पदक विजेता और भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छी फॉर्म को बनाए रखते हुए गुरुवार को मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-39 स्थानीय खिलाड़ी यिंग यिंग ली को मात दी।

सिंधु

वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने यिंग को 32 मिनट तक चले मैच में सीधे गेमों में 21-8, 21-14 से मात देकर अंतिम-8 में स्थान पक्का कर लिया है।

सिधु का सामना क्वार्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी और स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलीना मारिन से होगा। मारिन ने ही रियो ओलम्पिक खेलों में सिंधु को फाइनल मैच में हराकर रजत पदक तक संतुष्ट रहने के लिए मजबूर किया था।

मारिन ने गुरुवार को खेले गए अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हांगकांग की चेयुंग गान यी को सीधे गेमों में 24-22, 21-11 से मात दी।

The post बैडमिंटन: मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिंधु, स्पेन की इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.