इंग्लैंड के बेहद शानदार बल्लेबाज और अनुभवी गेंदबाज के रूप में जाने वाले बेन स्टोक्स अब कंधे की चोट से लगभग उबर चुके है. उन्होंने टीम से जुड़ने के संकेत भी दे दिए.स्टोक्स को पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान चोट लगी थी. जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे. लेकिन अब स्टोक्स की चोट में 90 प्रतिशत तक आराम है, जिसके बाद उन्होंने इसी हफ्ते क्रिकेट के मैदान पर उतरने का एलान कर दिया है.

इस हफ्ते वह नेट में गेंदबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ सकते है.वह इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन ओडीआई में हिस्सा लेने के लिए भी पूरी तैयार हो चुके है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे और पांचवे एकदिवसीय मैच में जो क्रमशः अमीरात रिवरसाइड और अमीरात ओल्ड ट्रैफ़र्ड में प्रस्तावित है. इनमें बेन खेलते हुए नजर आ सकते है.
बेन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के हिस्सा थे, पाकिस्तान के साथ टेस्ट सिरीज होने के कारण आईपीएल को बीच में छोड़कर टीम से जुड़ गए थे. तभी इनको दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गयी थी.

अगले महीने होने वाली भारत – इंग्लैंड सीरीज में जो 3 जुलाई से शुरू होने वाली है इसमें भी गेंदबाजी करते हुए नजर आयेंगे. अगले महीने भारत – इंग्लैंड सीरीज प्रस्तावित है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण दौरे के रूप में देखी जा रही है, क्योंकि आने वाले साल में इंग्लैंड में ही विश्वकप का आयोजन होना होना है इसको देखते हुए इस सीरीज को विश्वकप की तैयारियों का जायजा लेने वाली सीरीज के रूप में देखा जा रहा है.
ये खिलाड़ी हुए हुए इंग्लैंड सीरीज से पहले बाहर
अम्बाती रायडू जिनको आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का चयनकर्ताओं ने इनाम दिया था. इसे लेकर वह काफी खुश भी नजर आ रहे थे. लेकिन उनको क्या पता था की ये खुशी ज्यादा दिन की नहीं है. अभी हाल में हुए यो यो टेस्ट में अम्बाती रायडू फेल हुए और उन्हें टीम से बाहर होकर इसकी भरपाई करनी पड़ी.
अगर आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे….
The post इंग्लैंड दौरे से पहले भारत की बढ़ी मुसीबत, चोट से उभर कर भारत के खिलाफ वापसी को तैयार है यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.