टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कूल अंदाज की दिवानी तो पूरी दुनिया है. हर तरफ आपको धोनी का एक ऐसा फैन मिल जाएगा जो इनपर जान छिड़कता होगा. इस दिग्गज खिलाड़ी की कुछ ख़ासियत हैं जो फैन्स के दिलों पर राज करती हैं, जैसे धोनी का मैदान पर शांत स्वभाव, बल्लेबाजी में बल्ले से धूमधड़ाम, बतौर कप्तान उनके द्वारा लिए गए शानदार निर्णय. धोनी को क्रिकेट इतिहास में जब भी याद किया जाएगा इन्हें भारत का सफलतम कप्तान कहा जाएगा.
धोनी की विशेषता ही है कि चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद भी इन्हें अपना आदर्श मानते है और धोनी से लागातार प्रेरणा लेते हैं.
दरअसल, इस बात को सरफराज ने जिम्बाम्बे दौरे पर खुद कबूला है. उन्होंने कहा कि धोनी हमारे जैसे बहुत खिलाड़ियों के आदर्श हैं. उनसे वाली पीढ़ी को भी सीखना चाहिए.

सरफराज ने आगे कहा कि “धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी फॉर्मेट में बेहद सफलतापूर्वक टीम की कमान संभाली. मैं उनसे काफी प्रेरणा लेता हूं.”
उन्होंने कहा कि “मैं धोनी से सिर्फ एक बार मिला हूँ, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में जब उनकी तरफ देखता हूँ, तो उनसे प्रेरणा मिलती है. धोनी से सरफराज की मिलाकात 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी.”
गौरतलब है कि इस चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को पाकिस्तान ने फाइनल में हराया था और पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद ही थे.
सरफराज अहमद को 2017 में पाक टीम की कमान सौंपी गई थी और उन्होंने शानदार नेतृत्व करते हुए टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. भारत जैसे मजबूत टीम के खिलाफ यह काम करना इतना आसान नहीं था, लेकिन इस युवा ने अपनी नेतृत्व कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाक को जिताया. लीग मुकाबले में भारत ने उन्हें हराया था, लेकिन फाइनल में उन्होंने हिसाब बराबर कर लिया.

पाकिस्तान की टीम को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रलिया के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है. इसके बाद उन्हें पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेलनी है.
भारतीय टीम अभी आयरलैंड दौरे पर 1 टी20 मैच और खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो जाएगी। महेंद्र सिंह धोनी 3 टी20 और 3 वन-डे मुकाबलों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे.
The post धोनी को अपना आदर्श मानता है पाकिस्तान का यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.