क्रिकेट विश्व कप जिसकी शुरुआत साल 1975 में हुई थी और पहला संस्करण इंग्लैंड में खेला गया था। उस समय क्रिकेट का इतना जूनून नहीं था इस कारण उस पहले विश्व कप में सिर्फ 15 मैच रखे गए थे और दिन भी इतने ही थे। साथ ही पहला विश्व कप जब खेला गया था तो उस समय 50 नहीं बल्कि 60 ओवर का वनडे मैच हुआ करते थे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर आज हम 1975 विश्व कप की क्यों कर रहे है, तो आपको बता दें कि अज ही के दिन फाइनल मुकाबला खेला गया था।

आज ही के दिन हुआ था यह कारनामा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1975 के पहले उद्घाटन विश्व कप का फाइनल मुक़ाबला आज ही के दिन वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच खेला गया था। यह ऐतिहासिक मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें विंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में जीता था।
कुछ ऐसा हुआ था मैच
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद विंडीज ने 60 के इस खेल में 8 विकेट गंवाकर 291 रन बनाये थे जिसमें सबसे ज्यादा कप्तान क्लाइव लॉयड ने 102 रनों की पारी खेली थी। कंगारू टीम के गेंदबाजों में गैरी गिल्मर ने 12 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

उस समय विंडीज टीम हुआ करती सबसे खतरनाक टीम
साल 1975 के समय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सबसे खतरनाक हुआ करती थे और इसके बारे में आपने भी पहले कई बार सुना होगा। 292 रन बनाने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट महज 25 के स्कोर पर रिक मैकोस्कर के रूप में गिर गया था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान इयान चैपल आये थे। उन्होंने उस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और 62 रन बनाये थे।

स्थिति धीरे-धीरे बदल रही थी लेकिन इस बीच टीम का दूसरा विकेट 81 पर गया। इसके बाद धीरे-धीरे अंतराल में विकेट गिरते गए लेकिन साथ में रन भी आ रहे थे किन्तु विकेटों की संख्या कम पड़ने लगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम की धड़कने भी बढ़नी शुरू हो गयी। हालाँकि टीम ने पूरी कोशिश की फिर भी 8 गेंदें शेष रहते 274 रन पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार यह पहला विश्व कप वेस्टइंडीज की टीम ने 17 रनों से जीत लिया था।
रन आउट होने का बना था अजीब रिकॉर्ड
मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विकेटों के बीच बहुत खराब दौड़ लगाई इस कारण ही एक या दो नहीं बल्कि 5 बल्लेबाज रन आउट हुए थे। इस तरह मैच का पूरा सार यहीं ख़त्म हो गया था।
The post आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों की विकेटों के बीच खराब दौड़ के कारण विंडीज बना था विश्व विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.