स्पोर्ट्स डेस्क:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने चार नई टीमों को एकदिवसीय रैंकिंग में शामिल किया है औन नई टीमें के वनडे मैच खेलने पर उन्हें रेटिंग में शामिल किया जाएगा। आईसीसी नेपाल, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और यूएई को टीमों को शामिल किया है। स्कॉटलैंड, नेपाल और यूएई ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2018 में एसोसिएट देशों में शीर्ष तीन में रहने के कारण वनडे दर्जा हासिल किया।
स्कॉटलैंड को 13वीं रैंकिंग दी गई है और 12वें स्थान पर आयरलैंड है। यूएई 14वें स्थान पर हैं। इन नई टीमों को तालिका में जोड़े जाने से टेस्ट मैच खेलने वाले 12 देशों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीतने के बाद नीदरलैंड ने 13 टीमों के वनडे लीग में जगह बनाई है। इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है तो भारत दूसरे नंबर पर आता है जिसके उससे तीन अंक कम हैं। आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी विजेता पाकिस्तान छठे स्थान पर है।
Herald