भारतीय टीम को 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलना है.
भारतीय टीम और अफगानिस्तान टीम के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम का यह पहला अधिकारिक टेस्ट मैच होगा.
अफगानिस्तान के पास कई शानदार स्पिन गेंदबाज

आपकों बता दें, कि इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान एक अच्छी टीम नजर आ रही है और उनके पास कई शानदार स्पिन गेंदबाज है जो उन्हें इस मैच में जीत दिलाने की क्षमता रखते है.
अफगानिस्तान के पास दुनिया के सबसे अच्छे स्पिनर राशिद खान है. जो शानदार फॉर्म में चल रहे है. वही अफगानिस्तान की टीम में युवा मुजीब उर रहमान भी है. जो अपनी घुमती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते है.
अफगानिस्तान के पास अनुभवी मोहम्मद नबी भी है जो शानदार ऑफ़ स्पिनर है. जहीर खान के रूप में भी अफगानिस्तान के पास शानदार चाइनामैन स्पिनर है.
टर्निंग विकेट देकर खुद फंस सकती है भारत की टीम

अगर भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को टर्निंग विकेट दे दी, तो भारतीय टीम खुद अपने ही जाल में फंस सकती है. इसलिए इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को इस बात का ध्यान रखना होगा, कि अफगानिस्तान की टीम को टर्निंग विकेट ना दिया जाए, क्योंकि इससे भारतीय टीम का यह दाव उल्टा भी पड़ सकता है.
इस प्रकार है दोनों टीमें

भारतीय टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्डिक पांड्य, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक
अफगानिस्तान टीम : असगर स्टेनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इहसानुल्ला जनत, रहमत शाह, नासीर जमाल, हाशमतुल्ला शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, रशीद खान, जहीर खान, अमीर हमजा, सईद शिरजाद, यमीन अहमदजई, वाफदार, मुजीब उर रहमान
The post अगर रहाणे और रवि शास्त्री ने कर दी यह बड़ी गलती, तो भारत की एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार तय appeared first on SportzWiki Hindi.