खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने पूर्व जोड़ीदार वीरेन्द्र सहवाग के बारे में एक रोचक बात का खुलासा किया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।
एशिया कप में भारत की खिताबी जीत पर बांग्लादेश ने लगाया ब्रेक
विश्व के कई दिग्गज गेंदबाज भी उनका सामना करने में डरते थे। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व रिकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने सहवाग के बारे में एक रोचक बात का खुलासा करते हुए कहा कि वीरू को एक गेंदबाज का सामना करने में डर लगता था।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन ने यह खुलासा एक शो में किया है। कुछ समय पहले ही सचिन और वीरेंद्र ;वॉट द डक टॉक शो में पहुंचे थे, इस दौरान तेंदुलकर ने इस बात का जिक्र किया है।
न्यूजीलैंड ने फिर से दी आयरलैंड को बड़ी शिकस्त
इस शो में दोनों ही भारतीय खिलाडिय़ों ने निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सहवाग से इस शो में बताया कि उन्हें पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम का सामना करने में डर लगता था। सचिन तेंदुलकर ने भी सहवाग की इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह सच है सहवाग ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक मुझे दे दिया करता था।
स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया
सचिन ने बताया कि सहवाग बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में थोड़ा असहज महसूस किया करता था। उन्होंने साल 2003 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच का जिक्र करते हुए कहा कि इस मैच में वीरू अकरम के खिलाफ स्ट्राइक लेना नहीं चाह रहा था।
भारतीय कप्तान छेत्री ने की मेसी की बराबरी
इस कारण से वह पहली गेंद मुझे खेलने के लिए कह रहा था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के अलावा सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन की गेंदों को भी खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।