कुआलालंपुर। लगातार छह खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला टीम को रविवार को पहली बार एशिया कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को महिला एशिया कप टी-20 फाइनल में बांग्लादेश ने पांच विकेट से शिकस्त दी।
आखिर नंबर वन हालेप ने जीत ही लिया पहला ग्रैंडस्लैम खिताब
भारत टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी के बावजूद निर्धारत 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी। इसके जवाब में बांग्लादेश ने सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 113 रन बनाकर जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड ने फिर से दी आयरलैंड को बड़ी शिकस्त
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। उसने स्मृति मंधाना के रूप में केवल 12 रन के योग पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम के विकटों का पतन शुरू हो गया। भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से उचित सहयोग नहीं मिल सका। हरमनप्रीत कौर के साथ अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज (11), वेदा कृष्णमूर्ति (11) और झूलन गोस्वामी (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकी।
रमनप्रीत ने 42 गेंदों पर अपनी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके जवाब में बांगलादेश के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की।
इसके बाद हालांकि बांग्लादेशी बल्लेबाजों के विकेट भी नियमित अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण वह इसे हासिल करने में कामयाब रही।
स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया
पहला टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रन से हराया
बांग्लादेश की ओर से निजार सुल्ताना ने 27, रुमाना अहमद ने 23, शमीमा सुल्ताना ने 16, ए. रहमान ने 17 और फरजाना हक ने 11 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से पूनम यादव ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो विकेट झटके।