Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर नंबर वन हालेप ने जीत ही लिया पहला ग्रैंडस्लैम खिताब 

पेरिस। विश्व नम्बर वन सिमोना हालेप ने आखिर तीसरे प्रयास में अपना पहला फे्रंच ओपन खिताब जीत लिया है।दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने एक सेट से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन फाइनल में स्लोएने स्टीफेंस को हराकर पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। हालेप ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1 से खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड ने फिर से दी आयरलैंड को बड़ी शिकस्त

हालेप इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल चुकी थी, लेकिन वह उनमें से एक में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। रोलां गैरो में हालेप को तीसरे फाइनल मैच में जीत मिली है।

एक समय अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टीफेंस खिताबी जीत दर्ज करने के करीब लग रही थी, उस समय वह 6-3, 2-0 से आगे थी, लेकिन इसके बाद हालेप ने शानदार वापसी करते हुए पीछे मुडक़र नहीं देखते हुए खिताबी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में यूएस ओपन चैम्पियन स्टीफेंस पर थकान हावी हो गई। सिमोना हालेप ने आखिरी सेट में सिर्फ पांच सहज गलतियां की।

स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया

पहले सेट में स्टीफेंस ने अपना दबदबा दिखाते हुए केवल 41 मिनट में यह सेट अपने नाम कर लिया। ऐसा लगने लगा था कि हालेप को पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा, जब अमेरिकी खिलाड़ी स्टीफेंस ने दूसरे सेट में चौथे ब्रेक प्वाइंट पर पहला गेम जीता।

भारतीय कप्तान छेत्री ने की मेसी की बराबरी

इसके बाद आखिर हालेप ने 13 में से 12 अंक बनाकर मैच का पासा पलट यह साबित कर दिया कि क्यों वह विश्व नम्बर वन खिलाड़ी हैं। सिमोना हालेप ने दूसरा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचाया। इस सेट में स्टीफेंस शुरू ही से दबाव में रही और हार का सामना करना पड़ा।

पहला टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रन से हराया