Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने पक्का किया इंग्लैंड दौरे का टिकट, यो-यो टेस्ट में हुए पास

नई दिल्ली। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना तय हो गया है। इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को बेंगलुरू के एनसीए में यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

इससे रोहित शर्मा द्वारा यो-यो टेस्ट पास नहीं करने की स्थिति में अजिंक्या रहाणे को उनके स्थान पर इंग्लैंड भेजने की अटकलों पर विराम लग गया है।

क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट: पहले ही दौर में हारे युकी भांबरी

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए अधिकतर खिलाडिय़ों ने 15 जून को यो-यो टेस्ट दिया था, लेकिन सीमित ओवरों की भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस टेस्ट में शामिल नहीं हो सके थे।

तोते की भविष्यवाणी गलत साबित करते हुए जापान ने रच दिया इतिहास

रोहित इस दौरान एक घड़ी कंपनी के ब्रांड दूत के रूप में रूस गए थे। इसके लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। इस दौरे पर वह टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंचने पर इस फिटनेस टेस्ट को देना चाहते थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें साफ कर दिया कि यह टेस्ट भारत में ही देना अनिवार्य है।

गौरतलब है बीसीसीआई ने अब किसी भी दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन से पूर्व फिटनेस टेस्ट को अनिवार्य किया है। उसके अनुसार, इस टेस्ट में पास होने वाले खिलाड़ी को ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी, फिर चाहे वह कितना ही बड़ा दिग्गज खिलाड़ी ही क्यों न हो।

स्टोक्स और वोक्स की जगह इन्हें मिली इंग्लैंड टीम में जगह

हाल में आईपीएल के 11वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले अंबाटी रायुडू को भारतीय वनडे टीम से इसलिए बाहर कर दिया गया था कि वह फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे थे। उन्हें पहले इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय वनडे टीम में चुना गया था। अब उनके स्थान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को टीम में जगह दी गई है।