Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह के घर गई लाइट तो … हरभजन सिंह ने ले ली चुटकी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह की दोस्ती बहुत पुरानी और पक्की है. दोनों घरेलू क्रिकेट से ही एक-दूसरे को जानते हैं. काफी बरसों से दोनों के बीच दोस्ती है. टि्वटर पर दोनों की दोस्ती की ताजा मिसाल सामने आई है. भज्जी ने युवराज के साथ टि्वटर पर मजाक किया है.

अपने इलाके में बिजली न आने की बात करते हुए ट्वीट किया था. बाएं हाथ के इस स्लाइलिश बल्लेबाज ने ट्वीट किया था, ‘बांद्रा में लाइट गए हुए एक घंटे से ऊपर हो गया. क्या यह वापस आ सकती है?’ युवराज का यह ट्वीट हालांकि सामान्य था लेकिन हरभजन सिंह ने इस मौके पर भी अपने साथी से मजाक करने का मौका तलाश लिया.

यह भी पढ़ें:

IPL सट्टेबाजी में बुरे फंसे अरबाज, पुलिस के सामने कबूला पिछले साल हारे थे 2.75 करोड़

युवराज के ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर ही हरभजन ने भी ट्वीट किया. हरभजन ने मजाक करते हुए लिखा, ‘बादशाहो बिल टाइम पर दिया करो.’ इस ट्वीट को 8500 बार लाइक किया जा चुका है और साथ ही 550 से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है.

वैसे यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने यूं सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे से मजाक किया हो. 2015 में जब युवराज की शादी भी नहीं हुई थी तब हरभजन ने इसकी ओर इशारा किया था. जब युवराज की शादी हेजल कीच के होने की आधिकारिक घोषणा हो गई थी तब हरभजन ने भी ट्वीट कर कहा था कि वह ‘वीरे की वेडिंग में जा रहे हैं.’

देखें वीडियो :

The post युवराज सिंह के घर गई लाइट तो … हरभजन सिंह ने ले ली चुटकी appeared first on Live Cities.