आईपीएल ने क्रिकेट के जुनून को और अधिक बढ़ाने में मदद की है. हर क्रिकेट स्टार की आईपीएल में खेलने की इच्छा रहती है. धूम धड़ाके वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीमें ख़िताब जीतने के लिए उतरती हैं. कुछ टीमों ने जहां दो-तीन बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है, तो वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं जो एक बार भी चैंपियन नही बन पायी हैं.
इस दौरान कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक तो पहुंचाया, लेकिन वह एक बार भी फाइनल मुकाबले में जीत का हिस्सा नही बन सके.
चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेट के सुपर स्टार खिलाड़ियों के बारे में.
क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स

क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स ने कई सीजनों में एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला है. तीन सीजन केकेआर से खेलने के बाद क्रिस गेल 2011 में आरसीबी में आए थे. जबकि डीविलियर्स ने तीन सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे. वे भी 2011 में ही ऑक्शन के दौरान आरसीबी में शामिल किए गए थे.
इस सीजन में डीविलियर्स 312 और क्रिस गेल ने 608 रन बनाए थे. फाइनल में पहुंची आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के हांथों हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं 2016 में भी आरसीबी ने फाइनल तक का सफ़र तय किया था. इस दौरान भी डीविलियर्स और गेल रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा था. इसमें भी आरसीबी को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
The post धोनी समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा बार किया है हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.