भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने एक शानदार शतक लगा दिया था.
भारतीय टीम के ओपनर मुरली विजय ने अफगानिस्तान के गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए मैच के पहले दिन 153 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन का शतक लगाया था. मुरली विजय ने अपनी शानदार शतकीय पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया था.
विजय और कार्तिक खेल रहे है साथ

आपकों बता दें, कि इस मैच में मुरली विजय और दिनेश कार्तिक एक साथ भारतीय टीम के लिए खेल रहे है. यह बात तो सभी जानते है, कि मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता से ही शादी की हुई है.
निकिता और मुरली विजय का आईपीएल 2012 के दौरान अफेयर हो गया था. जिसके बाद निकिता ने दिनेश कार्तिक को तलाक देकर मुरली विजय से शादी कर ली थी.
विजय के शतक पर दिनेश कार्तिक ने बजाई तालियाँ
आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान जब मुरली विजय ने शतक लगाया, तो पूरे ड्रेसिंग रूम ने खड़े होकर मुरली विजय के लिए तालियाँ बजाई थी. इसी बीच दिनेश कार्तिक ने भी खड़े होकर तालियाँ बजाकर मुरली विजय के शतक को सराहा है.
— vineet kishor (@vineetkishor2) June 15, 2018
आप हमारे द्वारा दिखाई गई इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे मुरली विजय के शानदार शतक का अभिवादन दिनेश कार्तिक ने तालियाँ बजाकर किया है.
दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी से शादी करने के बाद मुरली विजय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है. वही दिनेश कार्तिक ने भी अपनी पहली पत्नी निकिता को तलाक देने के बाद स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी कर ली है और अब वह दोनों भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. अगर मैच की बात करें, तो मुरली विजय के शानदार शतक के दम पर भारतीय टीम पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाने में कामयाब रही है.
The post वीडियो: मुरली विजय के शतक पर कुछ ऐसा था दिनेश कार्तिक की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.