श्री लंका के पूर्व टेस्ट कप्तान हसन तिलकरत्ने को अंडर- 19 टीम का कोच बनाया गया है. हसन का कोच के तौर पर कार्यकाल दो वर्ष तक रहेगा. 50 वर्षीय हसन तिलकरत्ने ने यह जिम्मेदारी श्री लंका के पूर्व खिलाड़ी रॉय दियास की जगह ली है. इससे पहले दियास ही कोच के तौर पर नियुक्त थे.
हसन तिलकरत्ने श्री लंका टीम में बल्लेबाजी के कोच भी रह चुके हैं. हालांकि वह लम्बे समय तक नही रहे हैं. श्री लंका के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज जीतने का श्रेय तिलकरत्ने को ही देते हैं. यह सीरीज पिछली साल यूएई में खेली गयी थी.

तिलकरत्ने पिछली साल लाहोर में टी-20 के लिए हेड कोच भी रह चुके हैं. जब निक पोथास को सुरक्षा कारणों की वजह से बाहर निकल दिया गया था.
इसके बाद तिलकरत्ने की जगह समरवीरा को लाया गया था. यह सुझाव चंडिका हथुरुसिंघा ने दिया था. श्री लंका टीम में किसी पद पर ना होने के बावजूद वह एसएलसी स्टाफ में भी बने हुए थे.
तिलकरत्ने ने घरेलू टीम गाले को सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुँचाने में भी मदद की थी. जिसके बाद टीम ने इसमें जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम कर लिया था.
अंडर-19 टीम को दिशा देना तिलकरत्ने के लिए होगी चुनौती

पिछले काफी समय से श्री लंका अंडर-19 टीम अच्छा नही कर रही है. अभी पिछले साल न्यूज़ीलैंड में हुए वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. जिस कारण टीम क्वार्टर फाइनल तक भी नही पहुंच पाई थी. ऐसे में टीम को बेहतर बनाने के लिए तिलकरत्ने के सामने एक बड़ी चुनौती होगी. जबकि आने वाले कुछ महीनों में टीम को कई द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. जिसमें से एक सीरीज भारत के साथ भी है. तिलकरत्ने एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. इसलिए वह टीम को मजबूत बनाने की दिशा में ही काम करेंगे.
The post तिलकरत्ने की एक बार फिर हुई अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी अब इस नये भूमिका में दिखेगा यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.