Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड का एक और अनुभवी खिलाड़ी हुआ स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे से बाहर

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र एकदिवसीय मैच से बाहर हो गए है, क्योंकि ये मांसपेशियों की खिंचाव के चलते बाहर हुए है। अब इनकी जगह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले टॉम कुरेन को रिप्लेस किया है। अब देखने वाली बात यह भी रहेगी कि क्या वह 13 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भी फिट हो पायेंगे कि नहीं है।

यह पहली बार नहीं है कि 29 वर्षीय वोक्स मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैचों से बाहर हुए है। इसी तरह की चोट से उन्हें 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। बाद में जब इन्होंने वापसी की तो उस दौरान चैम्पियंस ट्रॉफी में महज एक ही ओवर कर पाए थे।

क्रिस वोक्स से पहले कल घातक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी चोटिल हो गए इस कारण उन्हें भी इस एकमात्र वनडे मैच से बाहर होना पड़ा और अब वोक्स भी बाहर हो गए है। स्टोक्स की जगह सैम कुरेन को मौका दिया गया है तो अब वोक्स की जगह टॉम कुरेन को भी रिप्लेस किया गया है।

आईपीएल में खेले थे टॉम कुरेन

गौरतलब हो कि क्रिस वोक्स के बाहर होने के बाद अब टीम में टॉम कुर्रन को जगह मिली है। इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पांच मैच खेले थे जिसमें 6 विकेट झटके थे। वहीं इन्होंने अभी तक इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में 8 मैच खेले है जिसमें कुल 12 विकेट हासिल किये है। साथ ही इन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी निकाले है।

कैसी रही इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड से खेलने के लिए यहाँ मेहमान बनकर आयी हुई थी जहाँ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को हराया था, लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए पारी और 55 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर दी है।

The post बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड का एक और अनुभवी खिलाड़ी हुआ स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.