आईपीएल 2018 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत के साथ समाप्त हो गया. इसके फाइनल मुकाबले ने चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हर कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. यह पूरा ही सीजन काफी रोमांचक साबित हुआ. इसी के साथ ही आईपीएल के हर सीजन में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं.
इसी के साथ ही आईपीएल में हर सीजन उभरते हुए खिलाड़ी को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है. ये नए और युवा खिलाड़ी होते हैं जो पूरे सीजन में अपने अच्छे प्रदर्शन से छाप छोड़ जाते हैं. आईपीएल 2008 की शुरुआत में, इस अवार्ड का नाम सर्वश्रेष्ठ अंडर -19 के रूप में नामित किया गया था, फिर 2009 में इसे सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 में बदला गया. 2011 में, इसे फिर से राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का नाम दिया गया. वहीं 2013 में एक बार फिर नाम बदलकर बेस्ट यंग प्लेयर ऑफ द सीजन रखा गया, लेकिन अंततः 2014 में, इसे संस्करण का एक स्थिर नाम इमर्जिंग प्लेयर दिया गया.
आइए उन सभी 11 खिलाड़ियों पर नज़र डालें जिन्होंने आईपीएल इतिहास में यह विशेष पुरस्कार जीता है.
श्रीवात्स गोस्वामी – 2008

आईपीएल के पहले संस्करण में अंडर-19 सफल प्लेयर के लिए था, इसलिए श्रीवात्स गोस्वामी ने इसे जीता था, जिन्होंने 2008 के सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 3 पारियों में 82 रन बनाए और एक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
रोहित शर्मा – 2009

आईपीएल 2009 में 16 मैचों में 27.84 की औसत से 362 रनों और 11 विकेटों के साथ रोहित शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ अंडर -23 खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. इसके अलावा, रोहित शर्मा की टीम डेक्कन चार्जर्स ने उस संस्करण में आईपीएल का खिताब जीता था.
सौरभ तिवारी – 2010

सचिन तेंदुलकर के मार्गदर्शन के तहत, झारखंड के सौरभ तिवारी अपनी बल्लेबाजी के साथ उभरे. उन्होंने 2010 में 29.92 के औसत के साथ सीजन में 419 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में खेलते हुए सौरभ ने 16 मैचों में 3 अर्द्धशतक जड़े और सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. तिवारी की टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन रनर-अप रही थी.
इकबाल अब्दुल्ला – 2011

आईपीएल के 2011 संस्करण में इकबाल अब्दुल्ला की करिश्माई गेंदबाज़ी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप चार टीमों में शामिल हुई थी. उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लेकर कोलकाता की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, इसीलिए इकबाल को इस सीजन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था.
मंदीप सिंह – 2012

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मंदीप सिंह ने आईपीएल 2012 के 16 मैचों में 432 रन बनाते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने इस सीजन 126.31 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे और राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता.
संजू सैमसन – 2013

युवा संजू सैमसन ने 2013 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले और दस्ताने दोनों के साथ शानदार काम किया. 11 मैचों में, संजू ने 206 रन बनाए और स्टंप के पीछे 6 शिकार किए, जिससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी ऑफ द सीजन का पुरस्कार मिला.
अक्षर पटेल – 2014

2014 के संस्करण में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लाजवाब प्रदर्शन किया. उन्होंने 23.82 की औसत से 17 मैचों में 17 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें इस साल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया.
श्रेयस अय्यर – 2015

मुंबई के श्रेयस अय्यर उस वक्त सबकी नज़र में आए जब आईपीएल 2015 संस्करण में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व करते अपना दमखम दिखाया, पूरे टूर्नामेंट में, अय्यर ने 14 मैचौं में 439 रन बनाते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने प्रभावशाली दौड़ के बाद, अय्यर को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाज़ा गया.
मुस्तफिजुर रहमान -2016

बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पहला खिताब उठाने में जबरदस्त काम किया. 16 मैचों में मुस्तफिज़ुर ने 24.76 की औसत से 17 विकेट लिए और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.
बासिल थम्पी – 2017

केरल के घरेलू क्रिकेट में नाम कमाने के बाद, तेज़ गेंदबाज बासिल थम्पी को 2017 संस्करण में गुजरात लांयस की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला. 12 मैचों में 11 विकेट लेते हुए थम्पी ने अपनी तेज गेंदबाजी का जबरदस्त प्रभाव छोड़ा, जिसके चलते उन्होंने इस सीजन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अर्जित किया.
ऋषभ पंत – 2018

दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा रिटेन किए जाने के बाद युवा बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए इस सीजन कुल 684 रन बनाए. वह केन विलियसन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं. अपने दमदार प्रयास के बावजूद, उनकी टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही. पंत ने 2018 सीज़न में एक शतक और 5 अर्द्धशतक भी बनाए हैं.
The post आईपीएल के हर सीजन में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड जीतने वालों की सूची, कोहली नहीं बल्कि यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.