Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला के विरोध के बीच अश्विन ने दिया विवादित बयान, भड़क सकती है हिंसा

भारतीय फिल्म जगत के सुपर स्टार दक्षिण भारत के अभिनेता रनजीकांत की फिल्म काला पर चले आ रहे संस्पेंस का अंत गुरूवार को हो गया। रजनीकांत की नई फिल्म तमाम अटकलों के बीच गुरूवार को रिलीज कर दी गई है। रजनीकांत की इस फिल्म के रिलीज होते ही उनके फैंस के बीच फिल्म को देखने की जबरदस्त बेताबी नजर आ रही है।

तमाम अटकलों और विवादों के बीच रजनीकांत की काला फिल्म रिलीज

तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत की फिल्म को लेकर कर्नाटक के लोगों में रोष व्याप्त है। कर्नाटक के लोग रनजीकांत की फिल्म का बाहिष्कार कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण है कि पिछले दिनों कर्नाटक और तमिलनाडू के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद को लेकर रजनीकांत का बयान….

कर्नाटक के लोग रजनीकांत से हैं नाराज, फिल्म का कर रहे हैं बाहिष्कार

रजनीकांत ने कर्नाटक की कावेदी नदीं के जल की मांग को लेकर बयानबाजी की थी, जिसे कर्नाटक के लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर कर्नाटक के लोगों में रजनीकांत की फिल्म काला का बाहिष्कार करने का रूख देखा जा रहा है। कर्नाटक के लोगों के इस तरह के रवैये से रजनीकांत भी काफी परेशान नजर आ रहे थे।

रजनीकांत ने अपने बयान को लेकर दी सफाई

रजनीकांत ने अपनी फिल्म के रिलीज होने के बाद कर्नाटक के लोगों के रवैये को लेकर कहा कि

“कुछ लोग काला के खिलाफ कर्नाटक में विरोध कर रहे हैं। मैंने केवल कावेरी पर अनुसूचित जाति के आदेश के बारे में बात की और कर्नाटक से ये सुनिश्चत करने के लिए कहा कि इसमें क्या प्रभाव है? इसमें क्या गलत है?”

अश्विन ने फिल्म की रिलीज को लेकर किया उलझन वाला ट्वीट

कर्नाटक के लोगों का रूख रजनीकांत की फिल्म काला को लेकर जो भी हो लेकिन अब तमिलनाडू के क्रिकेटर यानि भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने ट्वीट कर फिल्म के बारे में अपनी राय को जाहिर कर फैंस को उलझन में डाल दिया है।

आर अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि

“तो काला बादल चेन्नई में आज  उमड़ रहे हैं। बादलों की जरूरत कल नहीं होगी।”

कर्नाटक के लोगों का रूख बरकरार

वहीं कर्नाटक के विरोधियों का रूख तो इस फिल्म को लेकर जस का तस बना हुआ है। विरोधियों ने थियटर मालिकों को चेतावनी दी है कि उनके द्वारा काला फिल्म के टिकट बेचे जाते हैं, तो वो हिंसा का सहारा लेंगे। ध्यान देने की बात तो ये है कि ये विरोध कर्नाटक हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के काला फिल्म के रिलीज करने को लेकर है या कुछ और….

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला के विरोध के बीच अश्विन ने दिया विवादित बयान, भड़क सकती है हिंसा appeared first on SportzWiki Hindi.