Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में मैथ्यू हेडन को होती थी सबसे ज्यादा परेशानी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसे कई बड़े-बड़े बल्लेबाजों ने इस क्रिकेट जगत को दिया है जिन्होंने इस जगत में खूब नाम कमाया है। मैथ्यू हेडन उनमें से एक है। ये बाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करते थे। उन्होंने साल 1994 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी और इतने सफल कैरियर में कुल 103 टेस्ट, 161 एकदिवसीय मैच तथा 9 टी-20 मैच भी कंगारू टीम के लिए खेले थे।

उन्होंने प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व भी किया था जहाँ उन्होंने 3 सालों में 32 मैच खेलते हुए 36 से ज्यादा की औसत से कुल 1107 रन बनाये। हाल ही में पूर्व स्टार दिग्गज बल्लेबाज हेडन ने इंटरनेशनल बिजनेस टाइम से बात करते हुए अपने सबसे खतरनाक गेंदबाज और बल्लेबाज के बारे में बताया है जिन्हें उन्हें डर लगता था।

“मेरे लिए सबसे कठिन गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस था। वह एक शानदार गेंदबाज था, वह गेंद से एक तेज, सटीक और निरंतरता वाला गेंदबाज था। उसने कभी भी बड़ा शॉट खेलने नहीं दिया। उसने एक ही पंक्ति में शानदार गेंदबाजी की। भारतीय खिलाड़ियों में से, मुझे हरभजन सिंह थोड़े खतरनाक लगे है। इस तरह मेरे लिए गेंदबाजों में कर्टली एम्ब्रोस और हरभजन सिंह सबसे खतरनाक गेंदबाज रहे है, “हेडन ने कहा है।

इसके बाद इन्होंने कर्टली एम्ब्रोस की सरहाना करते हुए कहा है, “1993 में जस्टिन लैंगर, डेविड बून, स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ इन्होंने पर्थ के वाका स्टेडियम पर में 1 रन और 7 जैसे स्पेल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि उनके सामने ऑस्ट्रेलिया जैसे बल्लेबाज थे। हेडन ने अपने सबसे पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में भी बात की है। मेरे लिए रिकी पोंटिंग के साथ खेलना सबसे अच्छा अनुभव रहा है और इसके बाद मेरे लिए ब्रायन लारा सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक रहे है, “सेवानिवृत्त क्रिकेटर ने कहा।

आज वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज है लेकिन गेंद के साथ छेड़छाड़ की घटना के कारण अभी उनके ऊपर एक-एक साल का प्रतिबन्ध लगा हुआ है। कंगारू टीम हमेशा से ही बहुत महान और खतरनाक टीम साबित हुई है।

The post इस भारतीय गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में मैथ्यू हेडन को होती थी सबसे ज्यादा परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.