खेल डेस्क। पंजाब में जन्में ऑफ स्पिनर सिमरनजीत ;सिमी सिंह का सपना भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का था। उनका ये सपना तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन ये खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ जरूर अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल सकता है।
ऑलराउंडर सिमरनजीत को भारत के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस टीम की कप्तानी गैरी विल्सन करेंंगे।
क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट: पूर्व विश्व नम्बर वन जोकोविक ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
सिमी सिंह पंजाब की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टीम की ओर से खेल चुके हैं। सिमी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने वह 2006 में आयरलैंड बस गए। 31 साल के सिमी सिंह युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी, गुरकीरत सिंह जैसे खिलाडिय़ों के साथ खेल चुके हैं।
सिमी सिंह ने आयरलैंड की ओर से न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम खिलाफ मैच खेला, लेकिन इस मैच के अलावा उन्हें किसी अन्य बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का अवसर नहीं मिल सका है।
वह अब तक आयरलैंड की ओर से सात वनडे अंतरराष्ट्रीय और चार-टी 20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आठ वनडे जबकि छह टी-20 विकेट हासिल किए हैं।
पंजाब के खरड़ जिले के बथलाना गांव के सिमी ने सात वनडे में 82 और चार टी-20 मैचों में 96 रन ही बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 रन है।
भारत के खिलाफ दो मैचों के लिए आयरिश टीम में जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्राइन की भी वापसी हुई है। गौरतलबहै कि आयरलैंड ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच 2009 विश्व कप के दौरान खेला था। भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता था। जहीर खान ने इस मैच में शानदार गेंदबाज करते हुए 19 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे।