Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस रैंकिंग: राफेल नडाल को हटाकर फिर टॉप पर पहुंचे रोजर फेडरर

मेड्रिड। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। फेडरर ने रविवार को स्टटगर्ट ओपन का खिताब अपने नाम करने के बाद एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्टटगर्ट ओपन के फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को मात देकर अपना 98वां खिताब जीता।

फेडरर

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेडरर ने राओनिक को फाइनल में 6-4, 7-6(3) से मात देकर नडाल से पहला स्थान छीन लिया।

नडाल अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था जो उनके करियर का 11वां फ्रेंच ओपन खिताब था।

शीर्ष-10 में इसके अलावा एक और बदलाव हुआ है। बुल्गरिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक से पांचावां स्थान छीन उन्हें छठे स्थान पर पहुंचा दिया है।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें, बेल्जिमय के डेविड गोफिन नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

The post टेनिस रैंकिंग: राफेल नडाल को हटाकर फिर टॉप पर पहुंचे रोजर फेडरर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.